फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारसैन में बच्चों को पढ़ाया पंचमुखी शिक्षा का पाठ

विज्ञापन
एकल अभियान ग्राम स्वराज्य मंच के सदस्य बैठक के दौरान। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। एकल अभियान ग्राम स्वराज्य मंच कुमारसैन में एकल अभियान पंचमुखी शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मौजूद बच्चों को पंचमुखी शिक्षा का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन

कुमारसैन के अंचल ग्राम स्वराज योजना प्रमुख केवल राम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय एकल सप्ताह के तहत कुमारसैन अंचल के 250 गांव में युवा दिवस धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि अगर बच्चा विद्यालय नहीं जा सकता है तो विद्यालय को बच्चों तक ले पहुंचाया जाए, जो वर्तमान में एकल अभियान ने पूरा कर दिखाया है। एकल अभियान पंचमुखी शिक्षा से गांव का सर्वांगीण विकास कर रहा है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत हर गांव में सप्ताह भर ग्राम परिक्रमा, प्रभात फेरी, बच्चों के खेलकूद कार्यक्रम, कथा आयोजन, गांव में एकल गीत, देशभक्ति गीत और लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी गांव के बच्चों, ग्राम समिति और आचार्यों द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालयों और गांवों में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें