फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द नियमित हो पैट अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। पीटीएफ खंड निरमंड की कार्यकारिणी की बैठक इकाई अध्यक्ष सोहन वर्मा की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान पैट शिक्षकों को शीघ्र नियमित करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

पैट शिक्षकों का कहना है कि प्रदेश के 3294 पैट अध्यापकों के प्रति हो रहे अन्याय को खत्म करते हुए आने वाली केबिनेट की बैठक में प्रदेश सरकार नियमतीकरण की अधिसूचना पर अपनी मुहर लगाए। उन्होंने नियमितीकरण की घोषणा के 35 दिन बाद अधिसूचना में देरी होने पर रोष व्यक्त किया है। वहीं, प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द पैट शिक्षकों को 17 साल के लंबे इंतजार को खत्म कर नियमित किया जाए अन्यथा पीटीएफ को मजबूरन संघर्ष की राह पर चलना पड़ेगा। इस अवसर पर संघ की निरमंड इकाई के महासचिव डोला राम और कोषाध्यक्ष मोहर सिंह के अलावा अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें