रामपुर बुशहर। पदम छात्र स्कूल रामपुर के सभागार में अंडर-19 छात्र-छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई और जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता ज्यूरी में होगी। छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दत्तनगर स्कूल में किया जाएगा। जिला स्कूली क्रीड़ा संघ शिमला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं खंड समन्वयक रामपुर रतन चंद गुप्ता ने बताया कि रामपुर खंड जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
कहा कि शिक्षा उपनिदेशक शिमला के साथ बैठक कर प्रतियोगिताओं की तिथियों की जल्द घोषणा कर दी जाएगी। मंच का संचालन संजय नेगी ने किया। बैठक में रतन चंद गुप्ता को अंडर-19 छात्र वर्ग प्रतियोगिता के लिए समन्वयक चुना गया।
सराहन स्कूल के प्रधानाचार्य राजवंश नेगी, ज्यूरी स्कूल के पदम नेगी, डंसा स्कूल के शीशदेव नेगी, झाकड़ी स्कूल के कश्मीर चंद, नोगली स्कूल के पुष्पानंद, दत्तनगर स्कूल के भीम वर्मा, सनारसा स्कूल के यशपाल ठाकुर, मझेवटी स्कूल के गुलाब मेहता, दोफदा स्कूल के राकेश बेष्टू और बधाल स्कूल के दिनेश भलूनी को समन्वयक चुना गया।
प्रीतम ठाकुर को जोनल इंचार्ज बनाया गया। चंद्र बदरेल को छात्रा वर्ग की अंडर-19 के लिए खेल प्रभारी नियुक्त किया। सुभाष रांझा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया। अंडर-19 छात्र वर्ग का खेल प्रभारी सुधीर रांझा को बनाया गया।
विशेषर भलैक को सह-प्रभारी की कमान सौंपी गई। रतन दास गुप्ता को अंडर-14 रामपुर का खंड का प्रभारी मनोनीत किया गया जबकि गोपीचंद को सराहन खंड का अंडर-14 का प्रभारी चुना गया। यशवीर चौहान को सह प्रभारी बनाया गया। संवाद