चौपाल में आयाजित तरंग कार्यक्रम में अपनी प्रस्तु ति देते स्वंय सहायत समुह के कलाकार
- फोटो : RAMPUR-HP
चौपाल (रोहड़ू़)। चौपाल में आयोजित तरंग कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मन मोहा। जिला प्रशासन ने लोक कलाकारों को मंच देने के लिए तरंग कार्यक्रम का आयोजन करवाया है।
सांस्कृतिक संध्या में एकल नृत्य में सोनू, आभा प्रकाश समटा, मित्तल शर्मा, सरगम, पारूल, ताहिर और अनुष्का ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। पहाड़ी एकल गीत में अनिल हरसाइक, आंचल शर्मा, आंचल सनाइक, अनिल शर्मा, राम लाल, रोहन, लोकिंद्र और नवीन सिंगटा ने अपनी मधुर आवाज से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में 16 स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने नृत्य की प्रस्तुति से खूब समां बांधा। इस दौरान दर्शकों ने भी कार्यक्रम का खूब लुत्फ उठाया।
मिस चौपाल प्रतियोगिता में 17 प्रतिभागी ले रहीं हिस्सा
मिस चौपाल सौंदर्य प्रतियोगिता में क्षेत्र की 17 प्रतिभागी ने भाग ले रहीं है। स्पर्धा के तहत मंगलवार रात को दो चरणों आयोजित हुए। शेष दो चरणों का आयोजन बुधवार रात को होगा। इस अवसर पर एसडीएम चेत सिंह, बीडीओ तन्मय कंवर, तहसील कल्याण अधिकारी बलबीर ठाकुर, तहसीलदार उमेश शर्मा और डीएफओ अंकित कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।