फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लें : कुलजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड कॉलेज में छात्रों को बताई राष्ट्रीय शिक्षा नीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ (इंडक्शन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, विभिन्न समितियों, छात्र कल्याण योजनाओं तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित कराना और उन्हें उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करना था।
प्राचार्य प्रो. कुलजीत सिंह ने विद्यार्थियों से अनुशासन, समयबद्धता, नैतिक मूल्यों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। कैप्टन डॉ. संदीप ठाकुर ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 की प्रमुख विशेषताओं, बहुविषयक शिक्षा, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीएससीए की पूर्व संयुक्त सचिव अलका ने विद्यार्थियों से अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने महाविद्यालय में सकारात्मक छवि निर्माण, व्यक्तित्व विकास तथा आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें