फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा में रैली निकालकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
नेरवा बाजार में रैली निकालते हिमालयन स्कूल के छात्र ! - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू़)। नेरवा में हिमालयन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने महामाया डुंडी मंदिर से नेरवा थाने तक रैली निकालते हुए पोस्टर, बैनर और नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डीएसपी चौपाल राजकुमार वर्मा ने कहा कि छात्र समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है। वह नशे से दूर रहकर और नशे के खात्मे में अपनी भूमिका निभाते हुए एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। मॉडल प्रतिस्पर्धा में विवेकानंद सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि करुरी सदन दूसरे और सुभाष सदन तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम में बीडीओ चौपाल तन्मय कंवर विशेष अतिथि के रुप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें