फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

़आनी के श्वाड़ में स्टोर में लगी आग

विज्ञापन
आनी के श्वाड में दुकान के स्टोर में लगी आग - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी के श्वाड़ में दुकान के गोदाम में आग लग गई। इस हादसे में हजारों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसे के समय दमकल विभाग की टीम यहां से गुजर रही थी, जिस वजह समय पर आग पर काबू पा लिया गया। इससे लाखों की संपत्ति जलने से बच गई। मकान मालिक प्यारे लाल ने बताया कि दमकल कर्मचारियों की मुस्तैदी से सामान को सुरक्षित बचा लिया गया है।
विज्ञापन

अग्निकांड में दो कमरों की छत, दरवाजे और खिड़कियां जल गई हैं। दमकल पोस्ट आनी के प्रभारी सूर्य प्रकाश ने बताया कि सोमवार को श्वाड़ के जंगल में आग लगी थी, जिसे बुझाकर उनकी टीम लौट रही थी7 इसी बीच दुकान के स्टोर में आग की सूचना मिली। दमकल टीम ने फौरन मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें