पीएम श्री विद्यालय रामपुर की अंडर-14 छात्राओं ने जोनल प्रतियोगिता में जीता प्राप्त करने वाली टी
छात्राओं ने मार्च पास्ट, शतरंज और योग में प्रथम स्थान किया हासिल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर की अंडर-14 छात्राओं ने जोनल खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता 8 से 10 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिंगला में आयोजित की गई।
विद्यालय की छात्राओं ने मार्च पास्ट, शतरंज और योग में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा लोक नृत्य, समूहगान और भाषण प्रतियोगिता में भी छात्राएं अव्वल रहीं। वॉलीबाॅल, लोक एकल गीत और शास्त्रीय एकल गीत में छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अर्जित अंकों के आधार पर विद्यालय ने खेल की ओवरऑल ट्रॉफी जीती।
प्रधानाचार्य यश पाल ठाकुर ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन की भी सराहना की।
उन्होंने डीपीई चंद्र बद्रैल और पीईटी सीता कैथ के प्रयासों की सराहना की। सांस्कृतिक क्षेत्र में प्रशिक्षक निशा खुद, तारा जेस्तू और राधिका के योगदान की भी प्रशंसा की गई। सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. एसएस टैगोर के प्रयासों को भी सराहा गया।