नित्थर उपतहसील के बांदल के समीप पथ परिवहन निगम की चलती बस पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बस में करीब 10 यात्री सफर कर रहे थे। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की नित्थर उपतहसील के बांदल के समीप पथ परिवहन निगम की चलती बस पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बस में करीब 10 यात्री सफर कर रहे थे। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना गुरुवार सुबह करीब सुबह 6:00 बजे दलाश से वाया नित्थर, निरमंड होकर रामपुर आने वाली बस में बांदल के समीप पेश आई है।
विज्ञापन
बस में करीब दस यात्री सवार थे, इनमें दो महिलाएं गंगा देवी और दीपा देवी को हल्की चोटें आई हैं, अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि करीब 9:00 बजे यह घटना पेश आई। जब यह बस बांदल के समीप पहुंची तो अचानक ऊपरी पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हुए, जिससे बस में सवार सभी यात्री डर गए। गनीमत रही की कुछ ही पत्थर बस से टकराए, जिससे किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई। उधर, डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने कहा कि बरसात के कारण जगह जगह पहाड़ियों से पत्थर आ रहे हैं। सभी एहतियात बरतें।