फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजा सराहन क्षेत्र

विज्ञापन
आईटीबीपी के बटालियन के कमांडेंट टी संजीत बोंडा से झंडा का हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन में आईटीबीपी की 19वीं बटालियन के जवानों ने हर घर तिरंगा को लेकर विशाल जागरूकता रैली निकाली। कमांडेंट टी संजीत की अगुवाई में बटालियन के जवानों, स्कूली छात्रों, जन प्रतिनिधियों और महिला मंडलों सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। वीरवार को सभी बटालियन के मुख्यालय बोंडा सराहन में एकत्रित हुए। यहां से बटालियन के कमांडेंट टी संजीत की अगुवाई में बोंडा से कठमी, घराट, घमसोट से करीब आठ किलोमीटर पैदल रैली निकाल का लोगों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान घरों, दुकानों और गाड़ी वालों को तिरंगे झंडे भी बांटे। विशाल रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों की गूंज पूरे सराहन क्षेत्र में गूंज रही थी। रैली में केंद्रीय विद्यालय बोंडा सराहन, मिडल स्कूल बोंडा, ग्राम पंचायत बोंडा सहित आधा दर्जन से ज्यादा महिला मंडलों के प्रधान और सदस्यों ने भाग लिया। रैली के बाद बटालियन के सभागार में कमांडेंट टी संजीत ने पंचायत ग्राम पंचायत बोंडा प्रधान रीना मेहता और केंद्रीय विद्यालय के छात्रों को आसपास के गांव में बांटने के लिए झंडे भेंट किए। तिरंगे झंडे का अनजाने में तिरस्कार न हो, इसके लिए लोगों को तिरंगे से कोई छेड़छाड़ और तिरंगे का किसी दूसरे कार्य में इस्तेमाल न होने बारे भी जागरूक किया गया। उन्होंने सभागार में उपस्थित लोगों को बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हर घर तिरंगा के प्रोत्साहन के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। 19 वीं बटालियन भी इस अभियान के तहत छह हजार तिरंगे झंडे गांवों में बांटेगी, ताकि हर घर तिरंगा का अभियान सफल हो सके। हमारे देश की आजादी में जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया, ये तिरंगा उनका प्रतिनिधित्व करता है और हर घर तिरंगा अभियान से तिरंगे के प्रति प्रेम और सम्मान बढ़ेगा। देश के नागरिकों में राष्ट्रवाद और सम्मान भी बढ़ेगा। यह नागरिकों में देश के प्रति प्रतिबद्धता बढ़ाने का अच्छा तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें