फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: फाग मेले के लिए 2 मार्च से स्टॉल आवंटन प्रक्रिया

विज्ञापन
रामपुर में जिला स्तरीय फाग मेले में एनएच किनारे सजेंगी दुकानें। संवाद
विज्ञापन
. रामपुर में 5 से 8 मार्च तक सजेगा जिला स्तरीय फाग मेला
विज्ञापन

.मेले में बाहरी राज्यों और स्थानीय कारोबारी सजाते हैं दुकानें
.नगर परिषद ने एनएच-पांच पर खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश किए जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में सजने वाले ऐतिहासिक जिला स्तरीय फाग मेले की तैयारियां नगर परिषद ने शुरू कर दी हैं। मेले में सजने वाले स्टॉलों के लिए 2 मार्च से आवंटन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नगर परिषद ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर खड़े वाहनों को हटाने के भी निर्देश जारी किए हैं। रामपुर में होली पर्व के बाद ऐतिहासिक जिला स्तरीय फाग मेला मनाया जाता है। 5 से 8 मार्च तक रामपुर में फाग मेले का आयोजन होगा। पदम पैलेस में जहां ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाटियों का दौर चलता है, वहीं राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर कारोबार सजता है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच किनारे स्टॉल लगाए जाते हैं। मेले में बाहरी राज्यों समेत स्थानीय कारोबारी दुकानें लगाते हैं। इसी कड़ी में नगर परिषद रामपुर फाग मेले के सफल आयोजन की तैयारियों में जुट गया है। नगर परिषद की ओर से 2 और 3 मार्च को राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच के किनारे सजने वाले स्टॉलों के लिए आवंटन प्रक्रिया आयोजित करेगी। कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद रामपुर बीआर नेगी ने बताया कि स्टॉल लेने वाले व्यापारियों को अपने आधार कार्ड की प्रति साथ लानी होगी। स्टॉल आवंटन संबंधी अन्य शर्तें मौके पर सुनाई जाएगी और नगर परिषद कार्यालय में देखी जा सकती है। पूर्वाह्न 11:00 बजे से स्टॉल आवंटन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिनकी गाड़ियां राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर खड़ी हैं, वे लोग गाड़ियों को 2 मार्च से पहले हटा लें।
विज्ञापन


फाग मेले में करीब 20 देवताओं के आने की संभावना
जिला स्तरीय फाग मेले में 20 देवी-देवताओं के आने की संभावना है। रामपुर और कुल्लू के देवी-देवता भाग लेकर मेले की शोभा बढ़ाएंगे। इस बारे में 27 फरवरी को बैठक होगी। बैठक में देवी-देवताओं को लेकर आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें