डाक विभाग ने रक्षाबंधन पर विशेष तैयारियां कीं, जलरोधी लिफाफे भी होंगे उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर बुशहर डाक मंडल रक्षाबंधन के लिए विशेष राखी बुकिंग सुविधा दे रहा है। यह सुविधा 23 और 26 अगस्त को उपलब्ध होगी। इसका उद्देश्य दूर रहने वाले भाइयों तक राखियां समय पर और सुरक्षित पहुंचाना है। डाक विभाग ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विशेष तैयारियां की हैं। ये विशेष काउंटर प्रमुख डाकघरों और उप डाकघरों में लगाए जाएंगे। ग्राहकों को अंतिम समय की भीड़ से बचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। डाकघरों में जलरोधी राखी लिफाफे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन लिफाफों में राखी को सुरक्षित पैक कर देश के विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जा सकता है। डाक विभाग राखियों की सुरक्षित और समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित करेगा। ग्राहक उचित पैकिंग के साथ डाक सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
रामपुर बुशहर डाक मंडल ने रक्षाबंधन के लिए विशेष बुकिंग काउंटर की व्यवस्था की है। डाकघरों में जलरोधी राखी लिफाफे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन लिफाफों से राखियों को सुरक्षित तरीके से गंतव्य तक पहुंचाया जा सकेगा। रामपुर बुशहर डाक मंडल के अधीक्षक दिनेश प्रकाश ने आम जनता से अपील की कि अंतिम समय की भीड़ और संभावित देरी से बचने के लिए राखियां समय रहते बुक करवाएं। समय पर डिलीवरी के लिए स्पीड पोस्ट सेवा का भी उपयोग किया जा सकता है। डाक विभाग भाई-बहन के प्रेम और भावनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।