फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर की ऊंची चोटियों में 10 से 22 सेंटीमीटर ताजा हिमपात दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर/सांगला। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जनजातीय जिला किन्नौर और शिमला जिले की ऊंची चोटियों में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं निचले इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम में आई तबदीली के कारण तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है, जिस कारण क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप जारी है। नकदी फसलों के लिए भी यह मौसम नुकसानदायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के कल्पा, रोघी, पांगी, बारंग, ब्रुआ, शौंग, चांसू, सापनी, सांगला, बटसेरी, रक्षम, छितकुल, रिब्बा, रिस्पा, खादरा, आकपा, रारंग, मुरंग, ठंगी, लंबर, पूह, लिप्पा, आसरंग, नैसंग, हांगो, चुलिंग, रोपावैली, यंगथंग, ज्ञाबुंग, चांगो, सुमरा, शलखर सहित जिले के अधिकांश ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होती रही। वहीं रामपुर के काशापाट, सुंगरी, बाहली, 15/20 और 12/20 क्षेत्र में भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। बर्फबारी के कारण जहां किन्नौर जिले के कल्पा, रोघी, पांगी, बारंग, पूर्वणी, रिब्बा, रिस्पा, सांगला और छितकुल सहित कई ग्रामीण रूटों पर परिवहन निगम की बसों सहित अन्य वाहनों की रफ्तार थम गई है। वहीं रामपुर उपमंडल के सुंगरी में बर्फबारी के कारण रोहडू-रामपुर मार्ग भी यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। शुक्रवार को किन्नौर जिले के कल्पा का अधिकतम तापमान 8 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 9 डिग्री और न्यूनतम तापमान -2.3 डिग्री दर्जन किया गया। एनएच पांच उरनी ढांक के पास भारी भरकम चट्टानों से क्षतिग्रस्त हुआ पुल दूसरे दिन भी दुरुस्त नहीं हो पाया है। नेशनल हाईवे प्राधिकरण, मेकेनिकल सब डिवीजन भावानगर के कनिष्ठ अभियंता भीम सेन नेगी की टीम और भारतीय सेना के करीब एक दर्जन से अधिक जवान पुल की मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं।
मेकेनिकल सब डिवीजन भावानगर के कनिष्ठ अभियंता भीम सेन नेगी ने कहा कि लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी से गिरी चट्टानों के गिरने से बाधित हुए पुल को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। देर शाम तक पुल का मरम्मत कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कल्पा के एक्सईएन विरेंद्र सिंह गुलेरिया और एक्सईएन भावानगर ने बताया कि लगातार हो रही बर्फबारी के कारण बाधित मार्गों को बहाल करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। बाधित मार्गों को बहाल करने के लिए दर्जनों मशीनें और मजदूरों को तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें