फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15/20 में अंधड़ ने मचाया कहर, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद रामपुर उमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 में तेज गति से आए तूफान और अंधड़ ने भारी कहर मचाया है। उपमंडल की सरपारा और गानवीं पंचायत में तूफान से एक दर्जन से अधिक मकानों, स्कूल भवन और गोशालाओं की छतें उड़ गई हैं। वहीं राजस्व विभाग ने दो टीमों का गठन कर मौके पर रवाना कर दिया है। लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वीरवार शाम को रामपुर खंड की गानवीं और सरपारा पंचायत में तूफान ने खासी क्षति पहुंचाई है। शाम करीब 5 से 5:30 बजे तक तेज गति से आए तूफान ने जहां कई घरों की छतों को क्षतिग्रस्त कर दिया, वहीं प्राथमिक स्कूल कंधार की छत भी तूफान की जद में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। यही नहीं तूफान की चपेट में आने से कई गोशालाओं की छतें भी उड़ गईं। सरपारा पंचायत के लाभ सिंह, पुत्र मंसाराम, गांव कंधार, रोशन लाल, पुत्र सई राम, गांव कंधार, आलोक राज, पुत्र मानचंद, गांव कंधार, सुरेंद्र कुमार, पुत्र कमलानंद, गांव कंधार, नरेंद्र लाल, पुत्र विजय नंद, गांव कंधार, रामानंद, पुत्र प्रभु दयाल, गांव खुडना, जीवानंद, पुत्र रामानंद, गांव खुडना, चेतराम, पुत्र बालकराम, गांव खुडना, रोशन लाल, पुत्र हीरू राम, गांव खुडना, संदीप कुमार, पुत्र प्रभु लाल, गांव कंधार के घरों और गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा राजकीय प्राथमिक पाठशाला भवन कंधार की भी छत क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं क्याव पंचायत के करन सिंह और रोहित कुमार के घर की छत भी तूफान से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारियों को भेज दिया गया है। गानवीं और सरपारा पंचायत में नुकसान का आकलन करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। वहीं इन टीमों के साथ राहत राशि और तिरपाल भी प्रभावितों के लिए भेजे गए हैं।
तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर ने बताया कि तूफान के कारण दो पंचायतों में भारी नुकसान हुआ है। मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारियों को भेजा गया है। दो टीमें नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है। प्रभावितों के लिए 25-25 हजार रुपये की राहत राशि और तिरपाल मुहैया करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें