किसानों बागवानों के चेहरों पर लौटी रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी ( कुल्लू)। जलोड़ीजोत पर चार इंच हिमपात हुआ है। इसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 305 बंद हो गया है। आनी से कुल्लू के बीच वाया जलोड़ी जोत वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से ठप हो गई है। हालांकि, कुछ लोग बर्फबारी के बीच पैदल यात्रा कर रहे हैं। बीते एक दिन पूर्व ही जलोड़ीजोत छोटे वाहनों के लिए बहाल किया गया था, जिसके बाद आज फिर से अवरुद्ध हो गया है
निचले क्षेत्रों में बारिश से किसानों और बागवानों में खुशी है। दूसरी ओर निचले क्षेत्रों में हुई जोरदार बारिश ने किसानों और बागवानों के चेहरों पर खुशी ला दी है। बारिश के बाद बागवान अब अपने कार्यों को पूरा कर सकते हैं। बारिश से भूमि में नमी आने के कारण अब किसान और बागवान फसलों और बगीचों की बेहतर देखभाल कर सकेंगे। यह बारिश न केवल फसलों के लिए लाभदायक है, बल्कि यह क्षेत्र की पारिस्थितिकी के लिए भी महत्वपूर्ण है। जलोड़ीजोत पर बर्फबारी ने पर्यटकों को भी आकर्षित किया है। हालांकि सड़क बंद होने के कारण, पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।