फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषणयुक्त पटाखे न चलाएं, ग्रीन पटाखों का करें इस्तेमाल : खिमटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से जिलेभर में लगेंगे पटाखा बिक्री के लिए स्टॉल, युवा बोले, ग्रीन पटाखे अच्छी पहल, सबकी सेहत का रखें ख्याल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने सभी जिलावासियों से ग्रीन पटाखे चलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अन्य पटाखों और आतिशबाजी से पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है। लिहाजा, पर्यावरण संरक्षण में लोग योगदान दें। उन्होंने पटाखों की बिक्री करने वाले दुकानदारों से भी ग्रीन पटाखे बेचने के लिए कहा। बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने इस बार केवल ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इसकी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कोई दुकानदार प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे न बेच सके। पटाखे चलाने के लिए भी रात 08:00 से 10:00 बजे का समय निर्धारित किया गया है। सवाल यह है कि लोगों को ग्रीन पटाखों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। कई कारोबारी पहले ही पटाखे खरीद चुके हैं। ऐसे में अब उनका स्टॉक रोकना प्रशासन के लिए भी चुनौती भरा होगा। नाहन समेत जिले के अन्य स्थानों पर शुक्रवार से पटाखा बिक्री के स्टाॅल सज जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने पहले ही स्थान चिह्नित कर लिए हैं।

...

1. हरित दिवाली मनाने पर दें जोर

डीएड कॉलेज की छात्रा दिव्या सिमर ने कहा कि लोगों को हरित दिवाली मनाने पर जोर देना चाहिए। हरित दिवाली और स्वस्थ दिवाली बेहतर है।



दिवाली रोशनी का पर्व, कानफोड़ू पटाखों की जरूरत नहीं

शिक्षिका मोनिका शर्मा ने कहा कि दिवाली दीयों और रोशनी का पर्व है। इसके लिए कानफोड़ू पटाखों की जरूरत नहीं है। दिवाली के दिन करोड़ों रुपये इसमें बर्बाद हो जाते हैं। प्रदूषण से लोग भी बीमार हो जाते हैं।
विज्ञापन


...

3. गरीब के घर दीया जले न कि फेफड़े
अमरपुर निवासी उषा गुज्जर ने कहा कि स्वच्छ हवा में सांस लेना सबका सांविधानिक अधिकार है। प्रदूषण मुक्त हवा के लिए सभी को सहयोग देना चाहिए। दिवाली ऐसे मनाए, जिसमें गरीब के घर भी दीया जले न कि लोगों के फेफड़े।
विज्ञापन


...

4. पटाखों के बजाय तेल के दीपकों का करें इस्तेमाल

समाजसेवी दलीप सिंह वर्मा ने कहा कि पटाखों से वायु में कणिका तत्व में वृद्धि हो जाती है। इससे बुजुर्गों और बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होती है। लोगों को दिवाली की खुशी परंपरागत तेल के दीपकों का इस्तेमाल कर मनानी चाहिए। पटाखों से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें