फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीमावर्ती क्षेत्रों तक सिंदूर ऑपरेशन पर उत्साह, सेना के शौर्य को सराहा

विज्ञापन
हरीश ठाकुर
विज्ञापन
क्षेत्र के लोग भारतीय सेना का कर रहे जमकर तारीफ
विज्ञापन

रामपुर/ रिकांगपिओ /नित्थर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सिंदूर ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना की पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की सीमावर्ती क्षेत्र तक उत्साह है। ऊपरी शिमला से लेकर किन्नौर के चीन सीमा से सटे गांवों तक लोगों ने सेना की इस कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। लोगों आतंकियों के खिलाफ सेना के शौर्य को सराहा है।
1. हरीश ठाकुर ने कहा कि आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना का सिंदूर ऑपरेशन बेहतरीन ऑपरेशन था। आतंकवादियों का खात्मा करना बहुत ही जरूरी है। दशकों से यह कई मासूम भारतीयों को निशाना बना रहे हैंl
विज्ञापन



2. कपिल ठाकुर ने कहा कि यह हमला भारतीय सेना के शौर्य को दर्शाता है। हम अपने वीर सैनिकों को सलाम करते हैं। यह ऑपरेशन हमारे देश के किए गर्व का विषय है। पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के पर हमला किया है।
3. प्रवीण कुमार ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के लिए ये सेना की श्रद्धांजलि है। यह देश को गौरव करने वाला पल है। पीओके में घुसकर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई भारतीय सेना के शौर्य को दर्शाता है l
4. यशपाल कटोच ने कहा कि भारतीय सेना के पाकिस्तान पर इस तरह के हमले लगातार होने चाहिए, तभी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आएगा। सेना की इस कार्रवाई ने देश को गौरवान्वित किया है।
किन्नौर के लोगों ने कहा
1 किन्नौर जिले के इंद्र सैन नेगी ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को देश की एकता और अखंडता के लिए एकजुट होकर सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहना होगा, ताकि दुश्मन देश हमारे भारत की ओर नजर उठा कर भी न देख सके ।
2 भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रांत महामंत्री संतोष राज नेगी ने बताया कि भारतीय सेना और प्रधानमंत्री मोदी का साधुवाद करता हूं कि उनकी निर्णायक शक्ति ने देश के 140 करोड़ भारतीयों को सम्मान दिलाया। कोई भारत को किसी भी तरह से छेड़ने की कोशिश करेगा, तो हमारी सेनाएं उसको छोड़ेगी नहीं।
3 खवांगी निवासी शांति स्वरूप ने बताया कि पाकिस्तान में आतंकियों पर हमला करना जरूरी था। भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक करके सही कदम उठाया है। इस हमले से पाकिस्तान को एक सबक मिल जाएगा कि दूसरे देश में आतंक फैलाने का अंजाम क्या होता है।
4. पूर्व भाजपा युवा अध्यक्ष हकीम नेगी ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के प्रतिशोध में भारतीय सेना ने आतंकवादी संगठनों पर जो प्रतिघात किया है, वो सराहनीय है। भारतीय सेना को हादिक बधाई देते हैं।
तिब्बत के लोगों ने कहा
1 तिब्बत सीमावर्ती क्षेत्र पूह के प्रधान राजेश नेगी ने कहा कि आतंकवादियों पर निशाना साध कर भारतीय सेना ने वीरता का प्रमाण दिया है। आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी थी।
2 तिब्बत सीमावर्ती क्षेत्र के निवासी पूर्व प्रधान नरबू छोरिया ने कहा कि देश के वीर योद्धाओं ने पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त किया है। पाकिस्तान के आतंकियों को सबक सिखाना आवश्यक है।
3 तिब्बत सीमा से सटे रकछम के पूर्व प्रधान टीकम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेना के जवानों ने आतंकियों के ठिकानों पर हमला कर तबाह किया है, जो बहुत ही बहादुरी का कार्य है। पाकिस्तान बाज नहीं आता है, तो पाकिस्तान का नामो निशान मिट जाएगा।
विज्ञापन

4 राज्य विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत्त मैजोक सेन नेगी ने कहा कि मिशन सिंदूर के तहत आतंकियों के प्रशिक्षण सेंटरों को तबाह करने का निर्णय बिल्कुल सही है। सेना ने पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों की मौत का बदला लिया है।

हरीश ठाकुर

हरीश ठाकुर

हरीश ठाकुर

हरीश ठाकुर

हरीश ठाकुर

हरीश ठाकुर

हरीश ठाकुर

हरीश ठाकुर

हरीश ठाकुर

हरीश ठाकुर

हरीश ठाकुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें