फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा कॉलेज के प्रिंसिपल की गिरफ्तारी नहीं होने पर छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
सड़क पर चक्का जाम करते सीमा कालेज के छात्र - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू़। सीमा कॉलेज में नाबालिग छात्रा के साथ फोन पर अश्लील बातें करने के आरोपों से घिरे प्रिंसिपल की चार दिन के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर विद्यार्थियों ने सोमवार को खूब हंगामा किया।
विज्ञापन

इस दौरान कॉलेज के छात्रों ने परिसर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सैकड़ों छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। इसके बाद विद्यार्थियों ने रोहडू़-चिड़गांव सड़क को रोक पर करीब दो घंटे तक चक्का जाम किया। छात्रों के उग्र प्रदर्शन की सूचना के बाद डीएसपी रोहडू़ चमन लाल मौके पर पहुंचे।
उन्होंने सीमा कॉलेज में पहुंचकर छात्रों को आश्वासन दिया कि आरोपी प्रिंसिपल को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्र सड़क खोलने के लिए तैयार हुए और वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। छात्रों ने कहा अगर चौबीस घंटे में प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो फिर अनिश्चितकाल के लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

गौर हो कि पीजी कॉलेज सीमा के प्रिंसिपल के खिलाफ कॉलेज की छात्रा ने फोन पर अश्लील बातें करने के आरोप लगाए हैं। छात्रा ने इसकी सूचना कॉलेज के वुमेन सेल में दी। वुमेन सेल की शिकायत पर पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ 25 दिसंबर को रोहडू़ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया। इसके बाद छात्रा के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी से अभी तक कोई पूछताछ नहीं की गई।
डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने बताया कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। छात्रों को आश्वासन दिया कि प्रिंसिपल को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए टीम तैयार कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें