फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डीसी कार्यालय किन्नौर में स्टाफ का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
305 में से 97 अधिकारियों और कर्मचारियों के पद रिक्त
विज्ञापन


ग्रामीणों के कार्य हो रहे प्रभावित, झेल रहे परेशानियां

रतन लाल नेगी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के उपायुक्त कार्यालय के तहत विभिन्न कार्यालयों में 97 पद खाली हैं, जबकि 305 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में 208 अधिकारी और कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचने वाले लोगों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। गौर हो कि सरकार की बेरुखी के कारण उपायुक्त कार्यालय किन्नौर में 2 तहसीलदारों समेत कई महत्वपूर्ण पद कई महीनों से खाली हैं। जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त कार्यभार देकर ही सरकारी कामकाज को निपटाया जा रहा है। सरकार और प्रशासन की इस व्यवस्था के प्रति जिले के ग्रामीणों में रोष है। पूह और मूरंग तहसील में कई महीनों से तहसीलदार के पद लंबे समय से रिक्त हैं। पूह और मूरंग में दूसरे तहसीलदार को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
खाली पद होने के कारण लोगों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। उपायुक्त के अधीन कार्यालय में अतिरिक्त उपायुक्त पूह का कार्यभार उपमंडल अधिकारी कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता को दिया गया है और वरिष्ठ सहायक के पद 13 पद रिक्त पड़े हैं, जबकि कुल 20 पद स्वीकृत हैं। अभी सिर्फ सात वरिष्ठ सहायक ही सेवाएं दे रहे हैं। सरकार ने इस साल जनवरी को जिला राजस्व अधिकारी का पद स्वीकृत किया था, लेकिन साल खत्म हो रहा है। किसी अधिकारी को नियुक्त नहीं किया है। यह भी अतिरिक्त चार्ज पर चल रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह लिपिक के 31 में से 18 पद रिक्त चल रहे हैं। 13 कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। कानूनगो के 10 पद और प्रोसेस सर्वेयर के 18 पद रिक्त पड़े हैं। स्टेनो टाइपिस्ट के 2 पद, सुपरिटेंडेंट ग्रेड-2 एक पद, एडीए का एक पद स्वीकृत है, लेकिन यह सब पद रिक्त पड़े हैं। प्राइवेट सेक्रेटरी का एक पद स्वीकृत है, यह भी रिक्त पड़ा है। उपायुक्त कार्यालय के अधीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 42 पद स्वीकृत हैं, जबकि 14 पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त कार्यालय किन्नौर में 305 पद स्वीकृत हैं। अभी तक 97 पद रिक्त चल रहे हैं] जबकि 209 पदों पर अधिकारी और कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से सरकार को हर माह रिक्त पदों को लेकर जानकारी दी जाती है। आखिरकार पदों की पूर्ति तो सरकार ही करती हैं। - डॉ. शशांक गुप्ता, कार्यवाहक उपायुक्त किन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें