बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब नित्थर में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि खिलाड़ियों से ?
- फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब निथर की रविवार को खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस अवर पर कबड्डी, वॉलीबाल, रस्साकशी और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आनी के विधायक किशोरी लाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। आयोजक क्लब ने मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में शिमला जबकि कबड्डी में नालागढ़ की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं रस्साकशी में महिला मंडल झल्ली की महिलाओं ने महिला मंडल घरोली को हराकर विजेता का पुरस्कार हासिल किया। वहीं शतरंज प्रतियोगिता में देव कृष्ण ने प्रथम और घोटेश्वर शर्मा ने द्वितीय स्थान पाया।
आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर ने स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान वीर सिंह ने कहा इस बार खेलकूद प्रतियोगिता में लोगों ने बहुत सराहा है।
इस मौके पर बीडीसी निरमंड अध्यक्ष दलीप ठाकुर, नित्थर पंचायत प्रधान जगदीश ठाकुर, ग्राम पंचायत देहरा प्रधान सरोज बाला, चमेलु देवी, मदन गोस्वामी सहित अन्य मौजूद रहे।