फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुब्बल कोटखाई में विकास कांग्रेस की देन : राजेश धर्माणी

विज्ञापन
जुब्बल कोटखाई में जनसभा के दौरान कांग्रेस नेता राजेश धर्माणी, प्रत्याशी रोहित ठाकुर और अन्य।
विज्ञापन
रोहडू़। जुब्बल-नावर-कोटखाई का विकास कांग्रेस की देन है। भाजपा का इस क्षेत्र के लिए कोई भी योगदान नहीं रहा है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। इसलिए क्षेत्र की जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट करेगी। यह बात सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राजेश धर्माणी ने मंगलवार को नावर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

राजेश धर्माणी ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस की जीत लगभग तय है। क्षेत्र से भारी जनसमर्थन रोहित ठाकुर को मिल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में जुब्बल-नावर-कोटखाई के हर क्षेत्र में विकास हुआ है। कांग्रेस कार्यकाल में 29 सड़कें विधायक प्राथमिकता में डाली गई। ठियोग-खड़ापत्थर- हाटकोटी सड़क का 92 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा किया गया।
11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं। 131 पेयजल और सिंचाई योजनाओं स्वीकृत करवाई गई है। इसके अतिरिक्त 80 शिक्षण संस्थान खोले गए। जबकि भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र की घोर अनदेखी हुई है। भाजपा सरकार में नया काम शुरू करना तो दूर की बात कांग्रेस कार्यकाल के चले हुए कामों को भी रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें