फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में एसडीए मिशन आनी, कबड्डी में श्वाड स्कूल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंगश में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, 180 छात्राओं ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगश में खंड स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 18 स्कूलों की करीब 180 छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में एसडीए मिशन स्कूल आनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगश की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला श्वाड प्रथम रहा। च्वाई स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो-खो प्रतियोगिता में खनाग स्कूल ने जीत हासिल की, वहीं आनी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में सरस्वती विद्या मंदिर दलाश ने पहला और हाई स्कूल ओलवा ने दूसरा स्थान पाया। योग में हाई स्कूल भटनीबाई प्रथम तथा जेपीएन पब्लिक स्कूल कुंगश द्वितीय रहा।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगश के प्रधानाचार्य प्रबोध ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 6100 रुपये की सहयोग राशि भेंट की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुंगश की प्रधान सीमा देवी, मुद्गल की प्रधान आशा कटोच, उपप्रधान लच्छी राम और गिरीश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें