एमएड के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान की प्रीति चौहान ने पाया प्
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड/एमएड एवं डिग्री कॉलेज बालना (नोगली) का एमएड द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रीति चौहान ने 77.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, स्मृति सिंह ने 76.6 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी छात्र-छात्राओं ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
प्रधानाचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए अध्यापक वर्ग के समर्पण और मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए संस्थान निरंतर प्रयासरत है, जो शिक्षक एवं गैर-शिक्षक वर्ग के सामूहिक सहयोग से संभव हो पाया है। उन्होंने इस सफलता को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने भी परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
एमएड के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान की प्रीति चौहान ने पाया प्