फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के अघोषित कटों से परेशान सापनी के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के कल्पा खंड की सापनी पंचायत के हजारों ग्रामीण बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां के ग्रामीण बीते एक माह से अघोषित कटों की मार झेलने को मजबूर हैं। बिजली घंटों लगने वाले अघोषित कटों से कड़ाके की ठंड में लोग ठिठुर रहे हैं। ग्रामीणों में बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष जताया गया है।
विज्ञापन

गौर हो कि सापनी पंचायत के तहत बटुरी, कनई, शेननानदेन, चूलेनदेन, चौकचरा, शौनंग, छारपा और कड़छम सहित सापनी के आसपास के करीब 4 हजार लोगों पर विद्युत के अघोषित कटों की मार पड़ रही है। बीते एक महीने से क्षेत्र में लग रहे लंबे-लंबे कटों से ग्रामीण खासे परेशान हैं।
इस समस्या बारे में सापनी के जनप्रतिनिधियों ने विद्युत बोर्ड को क्षेत्र में लाइन मैन की स्थायी नियुक्ति करने की मांग उठाई थी। लोगों का कहना है कि इससे क्षेत्र में चरमराई विद्युत व्यवस्था पटरी पर लौट सकेगी और ग्रामीणों को राहत मिलेगी। बावजूद इसके बोर्ड समस्या का स्थायी समाधान करने को लेकर गंभीर नहीं है। इसका खामियाजा हजारों लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बार-बार लग रहे अघोषित कटों से बैंकों, अस्पतालों, पुलिस चौकियों और स्थानीय लोगों सहित बिजली पर आश्रित व्यवसायियों सहित खासकर स्कूली बच्चों की परीक्षाओं की तैयारी पर विपरीत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरों में परीक्षाओं की रिकॉर्डिंग भी नहीं हो पा रही है। एसएमसी अध्यक्ष धर्मसेन नेगी, पूर्व प्रधान राजकुमारी नेगी, तेंजिन डोलमा नेगी, सूरज लाल नेगी, शुभलता नेगी, सीता, भक्ती नेगी, भारत सिंह नेगी, विशेष कुमार, इंद्र कुमार, महेंद्र सिंह और यशवीर सिंह ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और विद्युत बोर्ड से समय रहते समस्या का स्थायी समाधान की गुहार लगाई है।
विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता डीएल नेगी ने कहा कि विद्युत लाइनों को सर्दियों की बर्फबारी से पहले दुरुस्त करने के लिए शटडाउन लिया जा रहा था। अब स्कूली बच्चों की परीक्षाओं को ध्यान में रखकर समय निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें