फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टानें गिरने से सांगला-छितकुल मार्ग बाधित

विज्ञापन
सांगला वैली के बटसेरी के पास भूस्खलन होने से बंद छितकुल सांगला मार्ग - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। सांगला-छितकुल संपर्क मार्ग पर बटसेरी के गुनसा के पास पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानों के दरकने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। प्रशासन ने एहतियातन सांगला से छितकुल के लिए वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। दोपहर के समय सड़क पर पर्यटकों का वाहन भी पत्थरों की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही कि वाहन में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं। क्षेत्र में अभी भी पहाड़ी से चट्टानों के गिरने का खतरा बरकरार है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किन्नौर जिले के बटसेरी गुनसा के पास शनिवार सुबह करीब साढे़ पांच बजे से अचानक पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें गिरना शुरू हो गई। लगातार चट्टानों के गिरने से प्रशासन ने एहतियात तौर पर सांगला से छितकुल की तरफ जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा ने कहा कि बटसेरी के पास पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानों के दरकने से दोपहर के समय एक पर्यटक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया हैं। गनीमत रही कि वाहन में बैठे लोगों का कोई जानी नुकसान नही हुआ है। पहाड़ी से लगातार भारी भरकम चट्टानों के गिरने से लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सांगला से छितकुल की तरफ वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। स्थिति सामान्य होने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सांगला राकेश नेगी ने कहा कि अवरुद्ध सड़क को जल्द खोले जाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा हैं। पहाड़ी से लगातार चट्टानों के गिरने से सड़क को बहाल करने में समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें