रिकांगपिओ (किन्नौर)। स्वास्थ्य विभाग किन्नौर ने जिले में कोरोना टीकाकरण का कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत 26 जुलाई से 31 जुलाई तक जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पात्र व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि 26 जुलाई 2021 को स्वास्थ्य खंड सांगला के तहत क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, निचार स्वास्थ्य खंड के तहत स्वास्थ्य उपकेंद्र पानवी में टीकाकरण होगा। 27 जुलाई को स्वास्थ्य खंड सांगला के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला, निचार स्वास्थ्य खंड के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचार, भावानगर और पूह स्वास्थ्य खंड के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह में लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जारी।
28 जुलाई को स्वास्थ्य खंड सांगला के तहत क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, स्वास्थ्य खंड पूह के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिब्बा। 29 जुलाई को स्वास्थ्य खंड सांगला के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सापनी, स्वास्थ्य खंड निचार के तहत स्वास्थ्य उपकेंद्र तरांडा 30 जुलाई को स्वास्थ्य खंड सांगला के तहत क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ और स्वास्थ्य खंड निचार के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टापरी में टीकाकरण होगा। ऐसे सभी व्यक्ति जिनको कोरोना वैक्सीन का प्रथम टीका लगाए 84 दिन पूरे हो चुके हैं, उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों पर दूसरी डोज लगाई जाएगी।