रामपुर रोटरी क्लब् के पूर्व् अध्यक्ष दीपक सूद
समेज और केदस में आपदा प्रभावितों की मदद की
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रोटरी क्लब रामपुर को वर्ष 2024-25 में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए इंटरनेशनल रोटरी क्लब की ओर से एक्सीलेंस अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान क्लब के तत्कालीन अध्यक्ष दीपक सूद को उनके कार्यकाल के दौरान बेहतरीन समाज सेवा करने पर दिया गया। क्लब के अनुसार पिछले 25 वर्षों में यह पहला अवसर है जब रामपुर रोटरी क्लब को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसा सम्मान प्राप्त हुआ है।
रोटरी क्लब रामपुर की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी। दीपक सूद का कार्यकाल 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025 तक रहा। उन्होंने इस उपलब्धि को अपनी टीम की मेहनत और सेवा भावना का परिणाम बताया। अपने कार्यकाल के दौरान क्लब ने कई महत्वपूर्ण सामाजिक गतिविधियां कीं। समेज और केदस में बादल फटने से प्रभावित लोगों को एक हजार जीआई शीट्स वितरित की गईं। आंखों की जांच और ऑपरेशन कैंप आयोजित किए गए। इनमें करीब 650 मरीजों की जांच हुई और 87 मरीजों के मुफ्त ऑपरेशन कराए गए।
कन्या स्कूल रामपुर में वाटर कूलर और सीलिंग फैन लगाए गए। रामपुर, नोगली और ज्यूरी में छात्राओं को सैनिटरी पैड्स वितरित किए गए। क्लब की ओर से वार्षिक पौधरोपण अभियान भी चलाया गया और हर जरूरतमंद की सहायता के लिए तत्परता दिखाई गई।