बैठक में राम लाल, राकेश राणा और राम कुमार को उपप्रधान का दिया जिम्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड आनी की विशेष बैठक खंड अध्यक्ष रमेश डोगरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य संरक्षक संजीव सूद, मुख्य सलाहकार उत्तम ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निहाल नेगी, महामंत्री रणवीर वर्मा, कोषाध्यक्ष नूतन ठाकुर, महालेखाकार यज्ञ चंद तथा महिला विंग की अध्यक्षा इंदिरा देवी कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से खंड कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसके तहत उप प्रधान राम लाल, राकेश राणा और राम कुमार, सहसचिव देश राज, संगठन मंत्री वीना देवी, प्रवक्ता राकेश कुमार, भंडार नियंत्रक जेपी शर्मा, लेखाकार महेंद्र कटोच, प्रेस सचिव ठाकुर दास शर्मा और मीडिया प्रभारी मेहर मेहता को मनोनीत किया गया। महिला विंग में शशि कला को उपाध्यक्ष, तारा देवी को महासचिव और कमलेश कुमारी को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर नार सिंह ठाकुर, सतपाल ठाकुर, खुशहाल वर्मा, नवल ठाकुर, सुमेश मेहता, रामानंद सागर, नूर चंद, रमेश ठाकुर, बलदेव राजपूत, गुलाब ठाकुर, बालकृष्ण आजाद, रमेश चौहान, बलदेव ठाकुर और दुनी चंद ठाकुर सहित कई वरिष्ठ अध्यापक उपस्थित रहे। संघ ने नई कार्यकारिणी से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने और शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की उम्मीद जताई है।