फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोटरी क्लब ने आपदा प्रभावितों को वितरित कीं जीआई शीट

विज्ञापन
विज्ञापन
समेज में 750, केदस में 105 और बागीपुल में 150 शीट भेंट की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रोटरी क्लब रामपुर ने रविवार को समेज में त्रासदी के प्रभावितों को एक हजार जीआई शीट वितरित कीं। क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक सूद की अध्यक्षता में क्लब ने पहले समेज और उसके बाद बागीपुल और केदस के प्रभावितों को कुल एक हजार जीआई शीट वितरित कीं, ताकि आपदा प्रभावितों को घर बनाने में मदद की जा सके। इस दौरान रोटरी क्लब शिमला के पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने बताया कि क्लब की ओर से गानवी के प्रभावितों को भी जल्द जीआई शीट दी जाएगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ सदस्य जीआर नेगी ने बताया कि रोटरी क्लब हमेशा आपदा प्रभावितों के साथ खड़ा रहता है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब रामपुर और शिमला ने कुछ साल पहले तांगडु, चिड़गांव किश्तवाड़ी में प्रभावितों की मदद की थी और बीते वर्ष रामपुर के ही रचोली, ननखड़ी, कांधार, दोफदा आदि क्षेत्रों में आई आपदा के समय प्रभावितों की सहायता की थी। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त कीं और आपदा में मारे गए लोगों की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। क्लब ने समेज में 750, केदस में 105 और बागीपुल में 150 के करीब जीआई शीट प्रभावितों को वितरित कीं। इस मौके पर मनोज सोनी, जेके वर्मा विजय सोनी, पवन सूद जयंत अग्रवाल, पीयूष आनंद, पुनीत अग्रवाल कुशल राज गौतम, प्रशांत गुप्ता व लोकिंद्र जसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें