फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विधायक ने बादल फटने से हुए नुकसान का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक रामपुर नंदलाल ने शनिवार को तकलेच पंचायत के अंतर्गत डमरोली पहुंच
विज्ञापन

कर शुक्रवार रात्रि बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गत रात्रि क्षेत्र में बादल फटने से सड़क, पानी और बिजली की परियोजनाओं के साथ बागवानों के बगीचों को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द सड़क बहाल करने के निर्देश दिए, ताकि सेब के परिवहन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सेब सीजन शुरू हो चुका है। इस दृष्टि से सड़क को जल्द बहाल किया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी, एसडीएम रामपुर निशांत तोमर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें