रेडक्रॉस मेले में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगित में दमखम दिखाते खिलाड़ी।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर में दो दिवसीय जिलास्तरीय रेडक्रॉस मेले के दौरान आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब रोहडू़ की टीम ने अपने नाम किया। इसके अलावा रस्सासकशी मुकाबले में आईटीबीपी सराहन की टीम ने रक्तदान सेवा परिवार रामपुर को मात देकर जीत दर्ज की। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जिलास्तरीय रेडक्रॉस मेले के दौरान पाटबंगला मैदान में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर से आई 20 टीमों ने भाग लिया। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोहडू़ और दत्तनगर के बीच हुआ। इसमें रोहडू़ ने दत्तनगर की टीम को 2-0 से शिकस्त दी। रस्साकशी प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला आईटीबीपी सराहन और रक्तदान सेवा परिवार रामपुर के बीच हुआ। इसमें आईटीबीपी के जवानों ने रक्तदान सेवा परिवार की टीम को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।