फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूपन नंबर 09230 नको कार और 18893 को इनाम में मिली स्कूटी

विज्ञापन
रेडक्रॉस मेले में उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी के समक्ष निकाले लक्की ड्रॉ। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर के पाटबंगला मैदान में आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय रेडक्रॉस मेले के लक्की ड्रॉ कूपन नंबर 09230 ने पहला इनाम जीता है। इसमें उपहार स्वरूप कूपन धारक को मारुति ऑल्टो-800 कार दी जाएगी। दूसरा पुरस्कार कूपन नंबर 18893 के नाम रहा। इसमें विजेता को बतौर इनाम स्कूटी मिलेगी। रविवार को रेडक्रॉस मेले के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में लक्की ड्रॉ के तहत 13 लाख रुपये के 53 इनाम बांटे गए। मेले में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे उपायुक्त शिमला एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष आदित्य नेगी ने कहा कि रेडक्रॉस के उद्देश्य के अनुरूप जिला स्तरीय मेले में युवाओं, महिलाओं, बच्चों, विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी और स्वैच्छिक संस्थाओं को शामिल कर व्यापकता प्रदान की गई।
विज्ञापन

मेले में 100 दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गए। इसमें 32 व्हील चेयर, 38 वॉकिंग स्टिक, 11 बैसाखियां, 17 श्रवण यंत्र और 2 ब्रिल कैन वितरित की गई। स्कूली छात्राओं को 200 स्वच्छता किट भी वितरित की गई। उन्होंने बताया कि मेले में रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी की ओर से रक्तदान शिविर आयोजन किया गया।
इसमें 40 लोगों ने रक्तदान किया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें 200 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इसके अलावा रस्साकशी, वॉलीबाल, मटका फोड़ प्रतियोगिता के साथ-साथ दो दिन में आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियों में करीब दो हजार से अधिक खिलाड़ियों, कलाकारों, स्कूली बच्चों, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और युवक मंडलों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त हाफ मैराथन, फुल मैराथन और अन्य कार्यक्रम में लोगों की सहभागिता सराहनीय रही।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि रामपुर, रोहडू़, चौपाल और डोडराक्वार उपमंडलों के दूरदराज क्षेत्रों की छात्राओं को स्वच्छता किटों का आवंटन किया गया है। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। इस मौके पर हिमकोफैड अध्यक्ष कौल सिंह, हिमफैड निदेशक नरेश चौहान, जिला महासू महामंत्री विजय गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष बिशना भंडारी, एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन, जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें