जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रोहडू़ जोन बना ओवरआल चैंपियन
चार दिनों तक चली खेलकूद प्रतियोगिता 24 खंडों 800 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पद्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में रोहडू़ जोन ओवरआल चैंपियन बना। प्रतियोगिता में जिला शिमला के 24 खंडों की 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाजपा के जिला महासू अध्यक्ष अजय श्याम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके अतिरिक्त हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल सिंह नेगी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में रनसार ने पहला, टिक्कर ने दूसरा, कबड्डी में रोहडू़ प्रथम, नेरवा दूसरे स्थान पर रहा। खोखो में ठियोग ने पहला, देहा ने दूसरा, बैडमिंटन में रोहडू ने पहला, देहा ने दूसरा, चस में चौपाल ने प्रथम, ठियोग ने दूसरा, योगा में ठियोग ने पहला, शिमला ने दूसरा, जूडो में रोहडू़ प्रथम, देहा दूसरे, हैंडबाल में मशोबरा पहले, देहा दूसरा स्थान पर रहा। एथलीट में रोहडू़ प्रथम ने पहला स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में मशोबरा ने पहला और सराहन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
इसी तरह भाषण प्रतियोगिता एपीएस रोहडू़ प्रथम स्थान पर रहा जबकि एमपीएस मशोबरा दूसरे, गीत में एपीएस रोहडू़ पहले और पोर्टमोर स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। सामूहिक गीत में पोर्टमोर स्कूल पहले और एपीएस स्कूल दूसरे स्थान पर रहा, लोकनृत्य में एमपीएस मशोबरा ने बाजी मारी वहीं जीआईपीएस रोहडू़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नाटक में एपीएस रोहडू़ पहले और जीएचएस सुन्नी दूसरा स्थान रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरसी गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर खुंद और विजय गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।