फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी के मरीजों का जुटाया जाएगा ब्योरा

विज्ञापन
टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग रामपुर में स्वास्थ्य कर्मचारी और चिकित्सक बैठक में चर्? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग दो अक्तूबर तक टीबी के सक्रिय रोगियों की पहचान करने के लिए घर-घर जाकर मरीजों का ब्योरा जुटाएगा। इसके साथ ही बलगम की जांच के लिए नमूने भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन

यह बात खंड चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. आरके नेगी ने बैठक में कही। बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए मंथन किया गया। इसके साथ ही बीएमओ ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को टीबी रोगियों की पहचान के लिए घर-घर जाकर अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें