रोहड़ू। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल राेहड़ू (छात्र) में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर लेने वाले छात्रों को सम्मानित किया। 70 बच्चों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। आठ बच्चे ऐसे है जो 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर पास हुए हैं।
स्कूल के छात्र युवराज ने ब्लाॅक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अतिरिक्त अथर्व, मोहम्मद तोसर, आर्यन चौहान, कृष चंकरोला, रियांश मांटा, प्रीक्षित शर्मा, पारस रुकटा, सुमित रांटा, राजवीर, करण शर्मा, कृष गुप्ता, अंकुश कुमार, निशांत, अतुल, मानस, विपल्व, राहुल, वंश टेगटा, कुशागर, सक्षम चौहान को पुरस्कृत कया।
प्रधानाचार्य राजेश चौहान ने बताया कि 230 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा दी। इसमें से 150 बच्चों ने फर्स्ट डिविजन में परीक्षा पास की है। विज्ञान विषय में सभी 48 बच्चे पास हुए।
कामर्स विषय में सभी 32 बच्चे पास हुए। आर्ट्स में 130 बच्चे पास हुए हैं। इस मौके पर स्कूल के प्रवक्ता बीडी बाल्टू, महेंद्र सिंह, अक्षय शर्मा, यशवंत शर्मा, दिनेश खुराना, घनश्याम स्वरूप, संगीता चौहान, बीएस कालिया, सुमिता खुराना, दिनेश ठाकुर भी उपस्थित रहे। संवाद