फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गंभीर आरोपों से घिरे थाना प्रभारी के तबादले से चर्चाओं का बाजार गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। गंभीर आरोपों से घिरे पुलिस थाना रोहड़ू के प्रभारी का कैथु लाइन के लिए तबादला कर दिया है। रोहड़ू में नए थाना प्रभारी कमल देव ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। वहीं, गंभीर आरोपों से घिरे थाना प्रभारी के तबादले के आदेश पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस उपाधीक्षक, राज्यपाल, प्रदेश उच्च न्यायालय को भेजी एक व्यक्ति की लिखित शिकायत में थाना रोहड़ू के प्रभारी पर शराब माफिया, खनन माफिया और जुआरियों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगे थे। शिकायत में बताया है कि सेब के आढ़तियों से लदानियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और उनके डूबे रुपये की वसूली की एवज में प्रभारी ने लाखों रुपये लिए हैं। इसके अलावा शिकायत में महिलाओं से अवैध संबंध बनाने तक के आरोप लगे हैं। थाना प्रभारी के खिलाफ भेजी शिकायत के सार्वजनिक होने पर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मंगलवार को कार्रवाई शुरू की। आठ अक्तूबर को रोहड़ू के थाना प्रभारी का पुलिस लाइन कैथु के लिए तबादला कर दिया गया। तबादला आदेश जारी होने का पता चलते ही लोगों में चर्चा है कि आरोपी प्रभारी को अभी तक पूरा राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ था। इससे पहले भी वह कुछ सालों तक रोहड़ू में बतौर थाना प्रभारी रह चुका है। दोबारा अपनी पहुंच के कारण करीब दो साल से रोहड़ू थाने में दोबारा सेवाएं दे रहे थे। शिकायत पत्र में लगे आरोप सार्वजनिक होने के बाद गृह विभाग को तबादला करना पड़ा है। बताया जा रहा कि राजनीतिक संरक्षण के कारण ही थाना प्रभारी को हर तरह की पूरी छूट मिली थी।
हालांकि, थाना प्रभारी पहले ही अपने पर लगे सभी आरोपों को निराधार बता चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि चिट्टा माफिया उनको बदनाम करने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी थाना प्रभारी का तबादला कर दिया गया है। रोहड़ू में नए थाना प्रभारी कमल देव ने पदभार बुधवार को संभाल लिया है। आरोपी के मामले में जांच की जा रही है। - रोहडू, रविंद्र नेगी, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें