फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सिंहासिनी माता मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में नाचते-गाते पहुंचे देवी-देवता और जाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर कमेटी ने देवताओं सहित जाइयों और भांजों का फूलमालाओं से किया भव्य स्वागत
विज्ञापन


आज शिखा पूजन और कलश स्थापना के साथ संपन्न होगी प्राण प्रतिष्ठा

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर खंड की ज्यूरी पंचायत के कोटला में सिंहासिनी माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुधवार को नाचते-गाते हुए देवी-देवता, देवलू, जाइयां और भांजे पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर कमेटी ने सभी का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। बीते शुक्रवार से करोड़ों की लागत से बने नवनिर्मित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ समारोह में शत चंडी महायज्ञ के लिए भव्य कलश जल यात्रा में देवता दत्त महाराज बसारा, देवता लक्ष्मी नारायण मझगांव, देवता नाग बोंडा, देवी सिंहसिनी, देवी दुर्गा और देवी चमयासनी त्यावल-कोटला सहित देवताओं के देवलू सहित महिलाओं ने भाग लिया था। कोटला मंदिर से पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ ऐतिहासिक बावड़ी से जल लाया गया। उसके बाद धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम विधिवत आगे बढ़ाया गया।

सिंहासिनी माता मंदिर कोटला के प्रधान मोहन मेहता और प्रतिष्ठा कमेटी प्रधान कृष्ण वर्मा ने कहा कि बुधवार को देवता महारुद्र गसो, देवता लाहरुवीर गानवीं, देवता भोजडू बसारा और कुंद्रा नाग लाव-लश्कर के साथ मंदिर पहुंचे। जाइयों और भांजे भी नाचते-गाते हुए मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर देवी-देवताओं संग देवलुओं और जाइयों-भांजों का जोरदार स्वागत किया गया। आज शत चंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति, झांगरू देवता की ओर से फेर के बाद देवी-देवताओं की ओर से शिखा पूजन और कलश स्थापना के साथ प्राण-प्रतिष्ठा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। दोपहर बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष अविनाश सेवगी, सचिव हरीश खन्ना, भंडारी जगदीश वर्मा, प्रतिष्ठा कमेटी सचिव सुंदर खोजान, सोनू वर्मा, शीशी राम मेहता, केवल वर्मा, गोबिंद वर्मा और प्रेम चौहान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें