बटाडी गांव निवासी पीयूष भारद्वाज नौ-सेना में सब लेफ्टिनेंट पासिंग परेड के दौरान परिजनो के साथ।
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। तहसील रोहडू़ के बटाड़ी गांव पीयूष भारद्वाज नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने हैं। पासिंग परेड में युवक के माता-पिता ने बैज पहनाकर खुशी व्यक्त की है। पीयूष ने अपनी सफलता से परिवार और गांव के साथ पूरे रोहडू़ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पीयूष के पिता सतीश भारद्वाज कृषि विभाग में कार्यरत है। मां प्रवीण भारद्वाज डीएवी स्कूल सरस्वती नगर में अध्यापिका के पद पर सेवाएं दे रही हैं।
पीयूष भारद्वाज ने प्रारंभिक शिक्षा डीएवी सरस्वती नगर और छठी से बारहवीं तक की शिक्षा सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से ग्रहण की है। पीयूष भारद्वाज शुरू से अपने दादा ब्रह्ममानंद भारद्वाज के मार्ग पर चलने का प्रयास करते रहे हैं। पीयूष भारद्वाज के नौसेना में लेफ्टिनेंट बनने की खबर सुनकर समूचे रोहडू़ क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों ने पियुष और उनके माता-पिता और परिजनों को बधाई दी है।