फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति प्रदर्शन में तबदील हुआ मुख्यमंत्री का रोड शो

विज्ञापन
जुब्बल बाजार में का रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य भाजपा नेता।  संवाद - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
जुब्बल( रोहड़ू)। उपचुनाव के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जुब्बल में मंगलवार को पहला कार्यक्रम हुआ। इस दौरान चेतन बरागटा के समर्थकों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। जुब्बल बाजार से सभा स्थल तक खुली जीप में मुख्यमंत्री का रोड शो हुआ। मुख्यमंत्री के साथ जीप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और भाजपा नेता चेतन बरागटा मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोड शो में हजारों की संख्या में चेतन बरागटा समर्थक जीप के आगे चलते रहे। इस दौरान लगातार बरागटा के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। करीब बीस मिनट तक चला रोड शो पूरी तरह से शक्ति प्रदर्शन में तबदील हो गया। सभा स्थल में कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता चेतन बरागटा के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। चेतन बरागटा ने मंच से अपने संबोधन में केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार के जमकर कसीदे पढ़े।
बीते उपचुनाव में भाजपा ने जुब्बल कोटखाई से नीलम सरैईक को प्रत्याशी बनाया था। उपचुनाव में जमानत भी नहीं बचा सकी थीं। चेतन बरागटा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपचुनाव लड़कर 23 हजार से अधिक मत हासिल किए। अब विधानसभा चुनाव के समीप एक बार फिर से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें