भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के भावानगर थाना के तहत चौरा में दो युवकों को 11.60 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम सोमवार देर शाम को भावानगर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। चौरा के पास कार नंबर एचपी 27ए 2081 को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर कार सवार ने कुछ फेंकने की कोशिश की। पुलिस ने उससे 11.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान आनंद (22) पुत्र देवी नंद, गांव व डाकघर रोपा, तहसील पूह, जिला किन्नौर और विवेक चौहान (24) उर्फ सनी पुत्र दुर्गा सिंह, गांव धरनू, गांव जेहर, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी किन्नौर विवेक चहल ने की है।