फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 10 किलोमीटर लंबी लालसा-बाहलीधार सड़क पर सफर जोखिमभरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील सड़क की लोक निर्माण विभाग नहीं ले रहा सुध
विज्ञापन


आधा दर्जन पंचायतों के हजारों लोग आवाजाही करने में झेल रहे परेशानियां

लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में रोष

संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लालसा-बाहलीधार सड़क पर सफर जोखिमभरा बना हुआ है। बरसात में सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिसे दुरुस्त करने में लोक निर्माण विभाग आज तक सफल नहीं हो पाया है। 10 किलोमीटर मार्ग पर करीब आधा दर्जन पंचायतों के ग्रामीण खतरे के साये में सफर करने के लिए मजबूर हैं।

गौर रहे कि सड़क को बड़े वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करवाने के मकसद से बस को हरी झंडी देकर प्रशासनिक स्तर दो मर्तबा पास किया जा चुका है। बावजूद इसके आज तक बस योग्य सड़क दुरुस्त नहीं हो पाई है, जिसके चलते ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। खतरनाक सड़क पर पास देना भी चुनौती बना हुआ है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग को कुछ संकीर्ण प्वाइंट को चौड़ा करने के साथ सड़क से लगती झाड़ियों और पेड़ों की टहनियों को कटवाने के लिए चिह्नित किया था। हैरत की बात है कि लोक निर्माण विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। सड़क से करीब आधा दर्जन पंचायतों के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। समय और दूरी के लिहाज से भी सड़क का खासा महत्व है। रामपुर वाया तकलेच की अपेक्षा यह सड़क 12/20 घाटी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सड़क की दयनीय हालत को सुधारने के लिए बाकायदा प्राक्कलन तैयार कर नाबार्ड की स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील चौहान, प्रेम चौहान, दिनेश, सनम और सुशीला देवी ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क की दशा सुधारने की मांग उठाई है।

उधर, लोक निर्माण विभाग रामपुर के सहायक अभियंता बृज लाल ने कहा कि समय-समय पर सड़क दुरुस्त की जा रही है। मशीन लगाकर सड़क को सुधारा जाएगा।



बॉक्स

12/20 वैली स्थित मां श्राईकोटी मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह सड़क काफी फायदेमंद है। इस सड़क से दूरी कम होने से समय और पैसे की बचत भी होगी। मां श्राईकोटी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की आस्था है। दूर-दूर से हजारों लोग मां के मंदिर में शीश नवाने के लिए पहुंचेते हैं। यदि सड़क का कायाकल्प होगा तो ग्रामीणों के अलावा श्रद्धालुओं सहित पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें