फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खलटू नाला में सड़क धंसी, दस गांवों का मुख्यालय से कटा संपर्क

विज्ञापन
कोटखाई के खलटूनाला में धंसी बाघी गुम्मा सड़क
विज्ञापन
कलबोग मुख्यालय सहित गुम्मा बाघी के लिए वाहनों की आवाजाही बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू) । खलटूनाला में सड़क धंसने के बाद कोटखाई उपमंडल मुख्यालय से कलबोग उपतहसील मुख्यालय सहित करीब दस गांवों का संपर्क कट गया है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर सभी बड़े- छोटे वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। सड़क बंद होने से क्षेत्र की कई पंचायतों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार, करीब दो साल पहले खलटू नाला बाजार के साथ मुख्य सड़क का डंगा गिर गया था। हालांकि, सड़क पर यातायात सामान्य चल रहा था। लोक निर्माण विभाग ने कुछ महीने में यहां डंगा लगाने का काम एक ठेकेदार को सौंपा। वीरवार को ठेकेदार यहां नया डंगा लगाने के लिए बुनियाद की खोदाई सड़क के किनारे कर रहा था। इस दौरान पूरी सड़क धंस गई। दोनों ओर लोगों के वाहन फंसे हुए हैं। इस सड़क के धंसने से पंचायत नगान, क्यारवी, कलबोग, रतनाड़ी, चौगन कुल्टी व बाघी का संपर्क उपमंडल मुख्यालय कोटखाई से कट चुका है। अब लोगों को यहां से बाहर जाने के लिए वाया गुम्मा के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है।
विज्ञापन


खलटूनाला में डंगे का निर्माण किया जा रहा था। उसके लिए खोदाई के कारण मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त हुई है । यहां से जल्द ही कोई वैकल्पिक मार्ग बनाया जाएगा, ताकि पूरे क्षेत्र की जनता को असुविधा न हो । - अखिल चौहान, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें