फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उद्घाटन के बाद भी युवा सेवा एवं खेल विभाग के सुपुर्द नहीं हुआ खेल छात्रावास

विज्ञापन
इंडोर स्टेडियम दत्तनगर का निरीक्षण करते युवा सेवा एवं खेल विभाग और लोनिवि के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
इंडोर स्टेडियम और छात्रावास के लाभ के लिए खिलाड़ियों को करना होगा इंतजार
विज्ञापन

युवा सेवा एवं खेल विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण
खेल छात्रावास में जोखिमों भरा डंगा गिराने, लाइटें बदलने और पेवर लगाने का होगा कार्य


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर के दत्तनगर में सात साल पहले इंडोर स्टेडियम और खेल छात्रावास का निर्माण कार्य पूरा हुआ। 11 महीने पहले पिछले साल मार्च 2024 को मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। उसके बाद वीरवार को जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने खेल छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि इंडोर स्टेडियम के पीछे बनी सुरक्षा दीवार में दरारें आ गई हैं, जिसके चलते यहां जोखिम बना हुआ है। पांच जिलो शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, मंडी और कुल्लू के खिलाड़ियों को इंडोर स्टेडियम और खेल छात्रावास की सुविधा की उम्मीद जगी थी, अब फिर मामला लटकता दिखाई दे रहा है। क्योंकि सुरक्षा दीवार की दरारों को दुरुस्त करने के बाद ही इंडोर स्टेडियम और खेल छात्रावास को शुरू किया जा सकेगा। इसके लिए भी अतिरिक्त बजट की आवश्यकता लोक निर्माण विभाग को पड़ेगी। अब इसे सरकार की लापरवाही कहें या फिर विभागीय अनदेखी कि खेल छात्रावास युवा सेवा एवं खेल विभाग के सुपुर्द नहीं हो पाया है। ऐसे में कैसे युवा खिलाड़ियों को भविष्य उज्ज्वल हो पाएगा। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप मेहता, कार्य निरीक्षक जनक शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
वर्ष 2018 में पूरा हुआ खेल छात्रावास का कार्य
साल 2017 में दत्तनगर में इंडोर स्टेडियम और छात्रावास का शिलान्यास किया गया था। साल वर्ष 2018 में खेल छात्रावास का कार्य पूरा हुआ था। उसके बाद से खेल छात्रावास राजनीतिक का शिकार बनता रहा। बीते वर्ष मार्च 2024 को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खेल छात्रावास का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पेवर ब्लॉक लगाने की भी उठाई मांग
वीरवार को जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने खेल छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इंडोर स्टेडियम के पीछे बनी दीवार को गिराकर नई दीवार लगाने के बारे में चर्चा हुई। इस सुरक्षा दीवार में दरारें आ गई हैं, जिसके चलते यहां जोखिम बना हुआ है। इसके अलावा इंडोर स्टेडियम के भीतर लगी लाइटों को बीच से हटाकर कोनों में लगाने और छात्रावास के लिए पेवर ब्लॉक लगाने की युवा सेवा एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने मांग की।
युवा सेवा एवं खेल विभाग पर करीब 1.60 करोड़ की देनदारी
अभी युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से लोक निर्माण विभाग को करीब 1.60 करोड़ रुपये की अदायगी की जानी है। ऐसे में जब तक युवा सेवा एवं खेल विभाग यह धनराशि जमा नहीं करता है, तब तक खेल छात्रावास उसके अधीन नहीं किया जा सकता है। अब युवा सेवा एवं खेल विभाग ने एक माह में बजट मुहैया करवाने का आश्वासन दिया है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग बजट जमा होने के बाद भी बाकी बचे कार्य को पूरा कर पाएगा। मसलन, अभी क्षेत्र के वॉलीबाल और बॉक्सिंग के खिललाड़ियों को खेल छात्रावास का लाभ पाने के लिए इंतजार करना होगा। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने बचे हुए कार्य के लिए रिवाइज्ड एस्टीमेट तैयार का युवा सेवा एवं खेल विभाग को पूर्व में भेज दिया है।



निरीक्षण के दौरान खेल छात्रावास का जायजा लिया गया है। दीवार लगाने और पेवर ब्लॉक लगाने बारे रिवाइज्ड एस्टीमेट पहले ही तैयार कर विभाग को भेज दिया है। युवा सेवा एवं खेल विभाग से करीब 1.60 करोड़ का बजट लोक निर्माण विभाग को नहीं मिला है। बजट मिलते ही इन कार्यों को पूरा किया जाएगा। - बृज लाल, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग रामपुर
विज्ञापन



खेल छात्रावास का निरीक्षण किया गया है। मामला विभाग के निदेशक के संज्ञान में है। लोक निर्माण विभाग को जल्द ही बजट मुहैया करवाया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही खेल छात्रावास में खेल गतिविधियां शुरू हो पाएंगी। - राकेश धौटा, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी शिमला

इंडोर स्टेडियम दत्तनगर का निरीक्षण करते युवा सेवा एवं खेल विभाग और लोनिवि के अधिकारी। संवाद

इंडोर स्टेडियम दत्तनगर का निरीक्षण करते युवा सेवा एवं खेल विभाग और लोनिवि के अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें