फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी भूस्खलन से एनएच-पांच कई घंटे ठप, सैकड़ों वाहन फंसे

विज्ञापन
किन्नौर में एनएच-5स्पीलो के पास बंद होने पर बहाल करने में जुटी जेसीबी - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भारी भूस्खलन के कारण एनएच-पांच कई घंटों तक ठप रहा। शुक्रवार रात को तीन स्थानों पर मलबा आने से सड़क बंद हो गई। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूह, काजा और जिले के कई अन्य स्थानों के लिए आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हो गई। कई घंटों बाद मार्ग बहाल होने के बाद आवाजाही शुरू हो सकी। पूर्वणी झूला, स्पीलो और नेसंग झूले के पास भूस्खलन के कारण कई क्षेत्रों का संपर्क कट गया था। दोपहर 12 बजे से मार्ग बहाल होने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन

पोवारी से पूह तक 60 किलोमीटर राष्ट्रीय उच्च मार्ग शुक्रवार को तीन स्थानों पर बंद हो गया। मार्ग बाधित होने से पूह, समदूख चांगो, नाको, खाब, स्पीलो, मूरंग, रिब्बा की ओर जाने वाले सैकड़ों वाहन फंस गए। पूर्वणी झूले के पास वीरवार रात को पहाड़ी से भूस्खलन के चलते मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया। सुबह दस बजे इस मार्ग को बहाल कर दिया गया, लेकिन दूसरी और स्पीलो के पास दलदल और ल्हासा गिरने से सुबह 10 बजे से 12 बजे तक मार्ग बाधित रहा। इसी तरह नेसंग झूले के पास ब्लास्टिंग होने के कारण सुबह 11 बजे से 12 बजे तक सड़क बाधित रही।
उधर, सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव ने बताया कि शुक्रवार को चौड़ा करने के कार्य के चलते ब्लास्टिंग का दिन तय था। एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। मार्ग पर वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें