फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुपवी के बागी में सडक़ से 200 मीटर नीचे खाई में गिरी थार, एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवी के बागी में सडक़ से 200 मीटर नीचे खाई में गिरी थार, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन

वीरवार रात पेश आया हादसा, पुलिस जुटी छानबीन में

संवाद न्यूज एजेंसी

नेरवा। उपमंडल चौपाल के कुपवी में वीरवार रात को एक सडक़ हादसा पेश आया। हादसे में एक थार सडक़ से 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। सभी सिरमौर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


उपमंडल चौपाल के कुपवी क्षेत्र के बागी गांव के समीप वीरवार रात को वाहन संख्या एचपी 79-0010 थार गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ से 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। वाहन तपेंद्र ठाकुर, निवासी गांव एवं डाकघर भवाई, जिला सिरमौर का बताया जा रहा है, जिसे उनके बेटे राकेश चला रहे थे। गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को कुपवी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जबकि चार गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान कैलाश (32), पुत्र दिलीप सिंह, गांव दिऊड़ी खडांह, तहसील हरिपुरधार, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। घायलों में मनोज कुमार (32), पुत्र रणसिंह, गांव रनवा, तहसील हरिपुरधार, मंजीत (23), पुत्र इंदर प्रकाश, गांव भवाई, तहसील संगड़ाह, राकेश (27), पुत्र तपेंद्र ठाकुर, निवासी गांव भवाई, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर और विवेक (29), मंगल सिंह, गांव कफलाह, तहसील कुपवी, जिला शिमला के रूप में हुई है। घायलों को कुपवी प्रशासन ने 5-5 हजार रुपये और मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर मृतक का शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें