फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाश में शुरू हुआ ऐतिहासिकल ऋषि पंचमी मेला

विज्ञापन
लाश मेला में शरीक हुए देवी देवता का स्वागत करते लोग - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। दलाश में प्राचीन एवं ऐतिहासिक ऋषि पंचमी मेला देव आगमन के साथ शुरू हुआ। मेले में इस वर्ष तीन देवी-देवता शरीक कर रहे हैं। इनमें मेजबान जगेश्वर महादेव, खोलू देवता और कुईकंडा नाग देवता शामिल हैं। मेले के शुभारंभ पर देवालय से मेला स्थल सौह तक लोगों ने देवताओं को नाचते और गाते हुए पहुंचाया। मेला स्थल पर देवताओं के मिलन के हजारों लोग साक्षी बनें।
विज्ञापन

मेले में पहले दिन नाटियों का दौर चलता रहा। शाम को देवता ने मेला स्थल से शिव मंदिर में प्रवेश किया, जहां पर बुजुर्गों ने ढैकली-बैंशली से पारंपरिक गीतों पर तमाशा किया। इस पर देव नृत्य भी हुआ।
मेला कमेटी के प्रधान सोहनी राम राठी का कहना है कि मेले का आयोजन कई दशकों से किया जा रहा है। दो दिन तक चलने वाले मेले में हजारों लोग उपस्थिति दर्ज करते हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें