फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपू दमन को सौंपा सराग मेला कमेटी का जिम्मा

विज्ञापन
गोपालपुर में सराग मेला कमेटी के नई पदाधिकारी बैठक के दौरान - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। गोपालपुर (बटाली) शिव मंदिर में सराग मेला कमेटी गठित करने के लिए विशेष बैठक का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित बैठक में इससे पहले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में गोपालपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसमें सर्वसम्मति से कंवर रिपू दमन को सरोग मेला कमेटी की कमान सौंपी गई। इसके अतिरिक्त सुनील ठाकुर को उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश को सचिव और तिलक राज को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

हरमेंद्र शर्मा को प्रेस सचिव, प्रीतम ठाकुर, गोविंद शर्मा और प्रीतम लाशण को सलाहकार चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में सिंधु ठाकुर, मनोज शर्मा, गुरजीत सिंह, देवी सिंह, विनोद चौहान, दलीप ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, जय सिंह, योगेश शर्मा, यशपाल शर्मा, वीर सिंह और हरदयाल सरकैक को शिामल किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष रिपू दमन ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें