फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कृष्ण जन्माष्टमी पर होगा धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन
रामपुर के सत्यनारायण मंदिर में विश्व हिंदू परिषद की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत :
विज्ञापन
बैठक में सत्यनारायण मंदिर में मनाए जाने वाले पर्व की तैयारियों पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। श्री सत्यनारायण मंदिर रामपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। मंदिर में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा। मंदिर न्यास की ओर से अनुष्ठान की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जन्माष्टमी पर्व पर रामपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से लोग सत्यनारायण मंदिर में पहुंचते हैं।
जन्माष्टमी और विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर रविवार को विश्व हिंदू परिषद जिला रामपुर की बैठक सत्यनारायण मंदिर में हुई। बैठक की अध्यक्षता विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष आदरणीय राधाकृष्ण नेगी ने की। बैठक में जिला रामपुर के सभी दायित्वान कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक में गत माह के कार्य विवरण और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। वहीं विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के बारे में भी योजना बनी और हित चिंतक अभियान के बारे में भी योजना बनाई गई। बैठक में बताया कि जन्माष्टमी पर 4 और 5 सितंबर को मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। विहिप और मंदिर न्यास के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दुर्गा सिंह ठाकुर, विष्णु शर्मा, पवन ठाकुर, सुरेश शर्मा, प्रवीण मेहता, पियूष मेहता, प्रदीप चौहान, आचार्य अनिल, केशव, दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका अनिता, उत्तम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें