फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़गांव क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुराचार आरोपी गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। पुलिस थाना चिड़गांव के तहत एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता गर्भवती होने के बाद जांच के लिए जब अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने शनिवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जांच के दौरान वह करीब पांच महीने की गर्भवती पाई गई है। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने बताया कि दिसंबर महीने में स्कूल जाते समय उसके पड़ोसी ने उसके साथ अवैध संबंध बनाए। उसके बाद घर पर अकेला पाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
डीसीपी रोहडू के नेतृत्व ने पुलिस की टीम ने देर रात चिड़गांव के जंगल से आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी रोहडू चमन लाल ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से आरोपी गांव से दूर झाड़ियों में छुपा था। रात करीब साढे़ ग्यारह बजे कडी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें