फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अतिक्रमण और गंदगी से रामपुर वार्ड-3 का हाल बेहाल

विज्ञापन
रामपुर के वार्ड नंबर तीन में कियाग गया अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
अभियान: वार्ड का हाल
विज्ञापन

चुनावी वादे ठंडे बस्ते में बाजार, राजमार्ग और गलियों में फैली गंदगी
राष्ट्रीय राजमार्ग-5 और मुख्य बाजार में बढ़ते अतिक्रमण से आवागमन बाधित
बाजार में नियमों को ताक पर रखकर दुकानों के बाहर भी किया है अतिक्रमण

बाजार में उलझे बिजली के तार, सुंदरता को लगा रहे ग्रहण

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन में पार्किंग से सत्यनारायण मंदिर तक अतिक्रमण और गंदगी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। चुनाव के दौरान इस वार्ड में स्वच्छता, अतिक्रमण हटाने और रास्तों को दुरुस्त करने जैसे मुद्दे प्रमुख रहते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद इन वादों पर अमल नहीं हो पा रहा है।
रामपुर बाजार में अतिक्रमण की समस्या लोगों के लिए जी का जंजाल बनती जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग-5, मुख्य बाजार और गलियों तक अवैध कब्जे बढ़ते जा रहे हैं। इससे शहर में आने वाले हजारों लोगों और स्कूली बच्चों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद की ओर से अब तक इस समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इससे अतिक्रमण करने वालों के हौसले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था भी बदहाल है। पुराने बस अड्डे के पास खुले में कचरा फेंका जा रहा है। कूड़ादान न होने के कारण नालियां कचरे से भरी रहती हैं। उनमें गंदा पानी जमा होने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बस अड्डे में बनी वर्षाशालिका की हालत भी खराब है। पार्किंग जाने वाला रास्ता और आसपास का क्षेत्र भी कचरे से अटा पड़ा है।
इसके अलावा वार्ड में बिजली के तार का जंजाल भी एक बड़ी समस्या बन गया है, जो न केवल शहर की सुंदरता को प्रभावित कर रहा है, बल्कि हादसों का खतरा भी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

वार्ड में घरों के साथ बिजली के तार का जंजाल है। इससे हादसों का खतरा बना रहता है। पुराने बस अड्डे में बनी वर्षा शालिका को दुरुस्त किया जाए।
-पुनीत कौशल, वार्ड नंबर तीन
पुराने बस अड्डे में कूड़ादान की व्यवस्था होनी चाहिए। यहां रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना रहता है, लेकिन नालियों में कचरा जमा होने से पानी रुक रहा है।
-निखिल, वार्ड नंबर तीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें